Post Office RD Scheme : इस बढ़ती महंगाई को देखते हुए अगर आप भी अपने भविष्य के लिए कुछ निवेश करना चाहते है जिसके लिए आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे है। जहाँ आपका पैसा सुरक्षित रहे और आप हर महीने निवेश कर सके। आपको बता दे की पोस्ट ऑफिस की तरफ से आप लोगो के लिए एक खास स्कीम को शुरू किया है जिसका नाम रेकरिंग डिपाजिट ( Recurring Deposit ) स्कीम है। ये स्कीम एक छोटी बचत योजना है।
पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपाजिट ( Recurring Deposit ) स्कीम एक स्माल सेविंग स्कीम है जिसे सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। ये स्कीम निवेश के लिए एकदम सुरक्षित है। इस स्कीम में आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश कर के मैच्योरिटी पर तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते है। ये स्कीम उन लोगो के लिए एकदम फायदेमंद है जो अपनी कमाई में से हर महीने निवेश कर अपने भविष्य के लिए कुछ पैसा जमा करना चाहते है।
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम ( Post Office RD Scheme ) में निवेश करना आज के टाइम में हर मिडिल क्लास लोगो के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस स्कीम में आप कम से कम 100 रुपये का मासिक निवेश कर सकते है और अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं होती है यानि आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते है। आइए जानते है इस स्कीम से जुडी सभी जानकारी के बारे में विस्तार से।
इस लेख के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
Post Office RD Scheme – Overview
| योजना का नाम | Post Office RD Scheme |
| लेख का नाम | हर महीने छोटी-छोटी बचत को बना देती बड़ी रकम, देखे डिटेल्स |
| ब्याज दर | 6.7 फीसदी |
| कौन निवेश कर सकता है? | 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति |
| अवधि | 5 साल |
| कर लाभ | इस स्कीम में इनकम टैक्स में छूठ नहीं दी जाती है |
| न्यूनतम एवं अधिकतम जमा राशि | न्यूनतम – 100 रुपये अधिकतम निवेश आपके खाते पर निर्भर करेगा |
| जोखिम प्रोफ़ाइल | कम जोखिम |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन \ऑफलाइन |
Post Office RD Scheme क्या है
आपकी जानकारी के लिए बता दे की पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम ( Post Office RD Scheme ) एक स्माल सेविंग स्कीम है जिसे सरकार द्वारा संचालित किया गया है। इस स्कीम में कोई भी व्यक्ति अपनी कमाई में से हर महीने एक निश्चित रकम जमा कर सकता है और मैच्योरिटी पर तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकता है।
इस आरडी ( Recurring Deposit ) स्कीम में आपको 5 साल की अवधि के लिए निवेश करना होता है जिसके बाद आपको आपकी रकम पर ब्याज सहित रिटर्न दिया जाता है। इस स्कीम में निवेश करना किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं है क्यूंकि ये स्कीम सरकारी बचत योजना है।
Post Office RD Scheme की खुबिया
अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपाजिट ( Recurring Deposit ) स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे है तो आपको इसकी खुबिया के बारे में जानना बहुत जरुरी तो आइए जानते है इसकी कुछ महत्वपूर्ण खुबिया के बारे में।
- पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम ( Post Office RD Scheme ) में आपको हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है जो आपको मैच्योरिटी पर शानदार ब्याज दर के साथ तगड़ा रिटर्न देकर जाती है।
- फिहलाल इस स्कीम में आपको 6.7 फीसदी की ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।
- आप अपना आरडी खाता 5 साल की अवधि के लिए खुलवा सकते है वही जरूरत पढ़ने पर इसे आगे भी बढ़ा सकते है।
- इस स्कीम में निवेश करने पर आपको लोन की सुविधा भी दी जाती है।
पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में मिलने वाली ब्याज दर और निवेश
पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपाजिट स्कीम ( Post Office Recurring Deposit Scheme ) आज के टाइम में निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प है। इस स्कीम में अगर आप निवेश करने की सोच रहे है तो आपको अपना आरडी खाता 5 साल की अवधि के लिए खुलवाना होगा।
जिसमे आप कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है यानि आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते है। इस स्कीम में वर्त्तमान समय में 6.7 फीसदी की ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है जो समय-समय पर संसोधित होती रहती है।
Post Office RD Scheme में मिलेगी लोन की सुविधा
अगर आप पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपाजिट ( Recurring Deposit ) स्कीम में निवेश करते है और आप अपने आरडी खाते में 12 महीने तक लगातार निवेश करते है तो आपको पोस्ट ऑफिस की तरह से लोन की सुविधा भी दी जाती है। यह लोन आपको आपकी जमा राशि के हिसाब से दिया जाता है।
Post Office RD Scheme जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- PAN कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, राशन कार्ड आदि)
पोस्ट ऑफिस आरडी खाता खोलने की प्रक्रिया
पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपाजिट खाता ( Post Office RD Account ) खोलना बहुत ही आसान है और इसकी प्रक्रिया भी बेहद सरल है तो आइए जानते है इसकी प्रक्रिया के बारे में। पोस्ट ऑफिस आरडी खाता आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खुलवा सकते है।
ऑनलाइन खाता
- पोस्ट ऑफिस आरडी खाता खुलवाने के लिए आपको सबसे पहले इसकी वेबसाइट https://www.ippbonline.com/ पर जाना होगा।
- फिर आपको इसमें आरडी खाते ओपन सेक्शन पर जाना होगा।
- अब आपको इसमें कुछ जरुरी जानकारी भरना होगी और अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
- अपनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका खाता ओपन हो जाएगा जिसमे आप अपनी हर महीने निश्चित रकम को जमा कर दे।

ऑफलाइन खाता
- पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपाजिट ( Post Office RD Scheme ) खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
- फिर वहाँ से पोस्ट ऑफिस आरडी खाते का फॉर्म ले।
- अब आपको इस फॉर्म को भर कर उसमे जरुरी डॉक्यूमेंट अटैच कर दे।
- इस फॉर्म को पोस्ट ऑफिस में जमा करे और अपनी पहली क़िस्त भर दे।
- आपको आरडी खाता ओपन हो जाएगा।
निष्कर्ष
Post Office RD स्कीम आज के टाइम में निवेश के लिए एक आदर्श विकल्प है। ये स्कीम उन लोगो के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो कम जोखिम में बचत करना चाहते है। इस स्कीम में आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर के मैच्योरिटी पर मोटी रकम प्राप्त कर सकते है। अगर आप भी ऐसी ही स्कीम में निवेश करने का सोच रहे है तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम एक बेहतर ऑप्शन होगी।
इस लेख मे दी गई सभी जानकारी को लेकर अपने विचार व सुझाव अवश्य साझा करें ताकि आपके लिए इसी प्रकार के आर्टिकल को पेश किया जा सकें, एवं इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे जिससे कि वे लोग भी इस लेख का लाभ ले पायें।
Important Link
FAQ
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में न्यूनतम कितनी राशि जमा करनी होती है?
इस स्कीम में आप कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है और अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं होती है।
क्या पोस्ट ऑफिस आरडी में हर महीने पैसा जमा करना जरूरी है?
हां, हर महीने तय की गई राशि जमा करना जरूरी है। अगर किसी महीने आप जमा नहीं कर पाते हैं, तो छोटा जुर्माना (₹1 प्रति ₹100) के हिसाब से लग सकता है।
वर्तमान में इस स्कीम में मिलने वाली ब्याज दर क्या है?
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में फिहलाल 6.7 फीसदी की ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।







