Post Office MIS Scheme : आज हर व्यक्ति समय के अनुसार अपने भविष्य के लिए निवेश करना ज्यादा जरुरी समझता है और आज के टाइम में निवेश के लिए कई बहेतर ऑप्शन है। कई ऐसे प्लेटफॉर्म है जहाँ आप निवेश कर अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते है। अगर आप निवेश के लिए एक सुरक्षित ऑप्शन की खोज करते है आपके लिए पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीम सबसे बेस्ट होगी है। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) एक छोटी बचत योजना है जिसे सरकार द्वारा उन लोगो के लिए डिज़ाइन की गई है जो अपने निवेश पर हर महीने कमाई करना चाहते है। ये स्कीम सरकार द्वारा संचलित की गई है इसलिए इस स्कीम में निवेश करना बिल्कुल सुरक्षित है।
इस MIS स्कीम में आप एकमुश्त राशि को निवेश कर के हर महीने ब्याज से कमाई कर सकते है। ये स्कीम रिटायरमेंट लेने वाले लोगो के लिए एक उचित विकल्प बन जाती है जिनको अपने बुढ़ापे में एक नियमित आय की जरूरत होती है।
इस लेख के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
Post Office MIS Scheme – Overview
| योजना का नाम | Post Office MIS Scheme |
| लेख का नाम | हर महीने कमाई के लिए बेस्ट होगी ये स्कीम, एकबार पैसा जमा पर मिलेगा हर महीने ब्याज |
| ब्याज दर | 7.4 फीसदी |
| MIS खाता | सिंगल & जॉइंट खाता |
| अवधि | 5 साल अवधि |
| टैक्स लाभ | सेक्शन 80C के तहत छूट |
| न्यूनतम एवं अधिकतम जमा राशि | न्यूनतम – 1000 रुपये अधिकतम निवेश – MIS खाते पर निर्भर |
| जोखिम प्रोफ़ाइल | कम जोखिम |
| आवेदन प्रक्रिया | www.indiapost.gov.in |
Post Office MIS Scheme क्या है
इस आर्टिकल में हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे है, जिसमे आप निवेश कर के हर महीने निश्चित रकम प्राप्त कर सकते है। स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम ( Post Office MIS Scheme ) है।
ये स्कीम आपको सिर्फ 5 साल की अवधि के लिए मिलती है। जिसमे आपको एकमुश्त पैसा निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको हर महीने निश्चित रकम मिलना शुरू हो जाती है। जब आपकी मैच्योरिटी अवधि पूरी हो जाती है तो आपका निवेश किया गया पैसा भी वापस मिल जाता है।
Post Office MIS Scheme में मिलता शानदार ब्याज
यदि आप पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) में निवेश करते है, तो आपको बता दे की इस स्कीम में आपको 5 साल की अवधि के लिए निवेश करना होता है जिस पर सरकार द्वारा 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज दर का लाभ दिया जाता है। इस स्कीम में मिलने वाली ब्याज दर सरकार द्वारा समय-समय पर घटती और बढ़ती रहती है।
MIS स्कीम में सिंगल खाता खुलवा कर भी निवेश कर सकते
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) में देश का कोई भी नागरिक अपना खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकता है। इस स्कीम में आप सिंगल अकाउंट खुलवा कर कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है, और अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते है।
Post Office MIS Scheme जॉइंट खाता खुलवा सकते
अगर आप पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) में पति-पत्नी के साथ मिल कर निवेश करना चाहते है तो आप इस स्कीम में पति-पत्नी के साथ मिल कर जॉइंट खाता भी खुलवा सकते है। जॉइंट खाता खुलवा कर आप कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है और अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते है। दोनों ही एमआईएस खाते पर आपके निवेश के हिसाब से हर महीने निश्चित आय मिलेगी।

Post Office MIS Scheme में दोनों खाते कैसे खुलवाए
क्या आप भी पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) में निवेश करना चाहते है तो आपको इसके लिए अपना एमआईएस खाता खुलवाना होगा जिसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा और वहां जाकर एमआईएस खाते के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा। इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी को भर कर आपको खाते का ऑप्शन चुनना होगा फिर इसमें अपने डॉक्यूमेंट अटैच कर के पोस्ट ऑफिस में अपनी राशि के साथ जमा कर देना होगा।
कैसे मिलेगी हर महीने निश्चित आय
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) में आप निवेश तो कर लेते है लेकिन आपको इसमें हर महीने एक निश्चित आय कैसे मिलेगी इसकी गणना भी आपका जानना चाहिए तो आपकी जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।
सिंगल खाता खुलवाने पर
- निवेश राशि = 9 लाख रुपये
- अवधि = 5 साल
- ब्याज दर = 7.4 फीसदी
- हर महीने ब्याज = 66,600 रुपये
- 5 साल में ब्याज = 333,000 रुपये
- हर महीने कमाई = 5,550 रुपये
जॉइंट खाता खुलवाने पर
- निवेश राशि = 15 लाख रुपये
- अवधि = 5 साल
- ब्याज दर = 7.4 फीसदी
- हर महीने ब्याज = 111,000 रुपये
- 5 साल में ब्याज = 555,000 रुपये
- हर महीने कमाई = 9,250 रुपये
निष्कर्ष
Post Office MIS Scheme एक बहुत ही भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश योजना है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो हर महीने निश्चित आय ( फिक्स्ड इनकम ) चाहते हैं। इस स्कीम में एक बार पैसा जमा करने पर हर महीने ब्याज के रूप में आय मिलती है। ये स्कीम रिटायरमेंट, ग्रहणी और सीनियर सिटीजन लोगो के लिए एक फायदेमंद सेविंग स्कीम है। अगर आप बिना किसी रिस्क के फिक्स्ड मंथली इनकम चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है।
इस आर्टिकल मे दी गई सभी जानकारी को लेकर अपने विचार व सुझाव अवश्य साझा करें ताकि आपके लिए इसी प्रकार के आर्टिकल को पेश किया जा सकें, एवं इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे जिससे कि वे लोग भी इस लेख का लाभ ले पायें।
Important link
FAQ
Post Office MIS Scheme क्या है?
यह एक ऐसी योजना है जिसमें एकमुश्त पैसा जमा करने पर हर महीने निश्चित ब्याज के रूप में पैसा मिलता है।
इस स्कीम में ब्याज दर क्या है?
फिहलाल अब तक ब्याज दर 7.4% प्रति वर्ष है, जो हर महीने बांट कर दी जाती है।
MIS में कितनी रकम जमा कर सकते हैं?
इस स्कीम में सिंगल खाता में अधिकतम 9 लाख और जॉइंट खाते में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा कर सकते है।







