Post Office PPF Scheme : अगर आप भी अमीर बनने की चाहत रखते है और आप इसके लिए कुछ सेविंग करना चाहते है, जिसके लिए आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे है। जहाँ आपका पैसा सुरक्षित रहे तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से चलाई जा रही पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident Fund ) स्कीम सबसे बेस्ट होगी। ये स्कीम सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस में शुरू की गई है जो हर किसी को अमीर बनाने का काम करती है।
पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident Fund ) स्कीम एक छोटी बचत योजना है जिसे सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इसलिए इस स्कीम में निवेश करना एकदम सुरक्षित माना जाता है। ये स्कीम उन लोगो के लिए एक उचित विकल्प है जो अपनी कमाई में से हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर के अपने भविष्य के लिए कुछ बड़ा फण्ड इक्कठा करना चाहते है। ये स्कीम एक लंबी अवधि वाली सेविंग स्कीम है।
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम ( Post Office PPF Scheme ) में आप लंबे समय के लिए निवेश कर के मैच्योरिटी पर लाखो का फण्ड प्राप्त कर सकते है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपको अपना पीपीएफ खाता ( PPF Account ) खुलवाना होगा जिसके लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जा सकते है और अपना खाता खुलवा सकते है।
इस आर्टिकल के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
Post Office PPF Scheme – Overview
| योजना का नाम | Post Office PPF Scheme |
| लेख का नाम | हर महीने छोटी बचत को बना देती लाखो का फण्ड, खुलवाए आज ही PPF खाता |
| ब्याज दर | 7.1% |
| कौन निवेश कर सकता है? | 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी |
| अवधि | 15 साल अवधि |
| टैक्स लाभ | सेक्शन 80C के तहत छूट |
| न्यूनतम एवं अधिकतम जमा राशि | न्यूनतम – 500 रुपये अधिकतम निवेश – 1.50 लाख |
| जोखिम प्रोफ़ाइल | कम जोखिम |
| आवेदन प्रक्रिया | www.indiapost.gov.in |
Post Office PPF Scheme क्या है
पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident Fund ) स्कीम एक बचत योजना है जिसे सरकार द्वारा संचालित की गई है। इस स्कीम में आप लंबे समय के लिए हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर के मैच्योरिटी पर लाखो का रिटर्न प्राप्त कर सकते है।
इस स्कीम में आपको 15 साल की अवधि के लिए निवेश करना होता है जिसके बाद आपको मैच्योरिटी पर तगड़ी ब्याज दर के जाता है। आप चाहे तो अपने पीपीएफ खाते ( PPF Account ) में जमा राशि को मैच्योरिटी पूरी होने से एक साल पहले इसकी अवधि को 5-5 साल के लिए दो बार आगे भी बढ़ा सकते है।
पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम में मिलने वाली ब्याज दर
अगर आप भी अपनी कमाई में से हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident Fund ) स्कीम में निवेश करते है तो आपको ये 15 साल बाद लाखो का मालिक बना देगी। ये एक सरकारी सेविंग स्कीम है इसलिए इसकी ब्याज दर सरकार द्वारा फिक्स की जाती है जो फिहलाल 7.1 फीसदी की ब्याज दर का लाभ दे रही है। यह ब्याज दर समय-समय पर सरकार द्वारा संसोधित की जाती है।
Post Office PPF Scheme में कितना कर सकते निवेश
पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident Fund ) स्कीम में अगर आप निवेश करने की सोच रहे है तो आपको पहले अपना पीपीएफ खाता ( PPF Account ) खुलवाना होगा। आप अपने पीपीएफ खाते में कम से कम 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है और अधिकतम निवेश 1.50 लाख रुपये सालाना का कर सकते है। आप जितना अधिक पैसा इस स्कीम में निवेश करोगे आपको मैच्योरिटी पर उतना ही अधिक रिटर्न मिलेगा।
कौन कर सकता पीपीएफ स्कीम में निवेश
- पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident Fund ) स्कीम भारत के हर नागरिक के लिए शुरू की गई है।
- पीपीएफ स्कीम ( PPF Scheme ) को सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस में संचालित किया गया है।

- इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपको भारत का नागरिक होना जरुरी है।
- इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपको अपना पीपीएफ खाता खुलवाना होगा जिसके लिए आपकी उम्र 18 साल से अधिक होना चाहिए।
- एक व्यक्ति केवल एक ही पीपीएफ खाता ( PPF Account ) खुलवा सकता है और उसमे हर महीने निवेश कर सकता है।
Post Office PPF Scheme के फायदे
- अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident Fund ) स्कीम में निवेश करने की सोच रहे है तो आपको इस स्कीम से कई फायदे मिलेंगे।
- पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम में मिलने वाला ब्याज बिलकुल टैक्स फ्री होगा।
- आप अपनी बचत पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूठ प्राप्त कर सकते है यह छूठ 1.50 रुपये की बचत के बाद मिलती है।
- इस स्कीम में निवेश किया गया पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है क्यूंकि ये स्कीम सरकार द्वारा शुरू की गई है।
- आप अपने पीपीएफ खाते ( PPF Account ) पर 3 साल बाद लोन भी ले सकते है।
- आप अपने परिवार के किसी सदस्य को नामिनी बना सकते हैं।
कैसे खोले पीपीएफ खाता
- पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident Fund ) स्कीम के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
- फिर आपको पोस्ट ऑफिस से पीपीएफ खाते ( PPF Account ) के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे और उसमे आधार, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो को अटैच करे।
- अब इस फॉर्म को पोस्ट ऑफिस में जमा कर दे और अपनी राशि को भी जमा कर दे।
- आपका खाता खुल जाएगा, जिसमे आप हर महीने ऑनलाइन भी राशि जमा कर सकते है।
Post Office PPF Scheme गणना
मान लीजिए अगर आप पोस्ट ऑफिस की Public Provident Fund स्कीम में 15 साल की अवधि के लिए हर महीने 3000 रुपये जमा करते है तो आपको एक साल में 36000 रुपये का निवेश करना होगा। वही 15 साल में कुल 5,40,000 रुपये का निवेश करना होगा जिस पर आपको 7.1 फीसदी की ब्याज दर का लाभ दिया जाएगा। जिसके हिसाब से आपको 15 साल में 4,36,370 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलेगा जो मैच्योरिटी पर 9,76,370 रुपये का रिटर्न देकर जाएगी।
निष्कर्ष
पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड स्कीम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अपने पैसे को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं और साथ ही टैक्स लाभ भी पाना चाहते हैं। इस स्कीम में आप छोटे-छोटे निवेश से एक बड़ा फंड बना सकते हैं।
चाहे रिटायरमेंट के लिए हो, बच्चों की शिक्षा के लिए हो या किसी और जरूरत के लिए, अगर आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जोड़ सकते हैं तो इस स्कीम का फायदा जरूर उठाएं। यह एक ऐसा निवेश है जो आराम और भरोसा दोनों देता है।
Important Link
FAQ
पोस्ट ऑफिस PPF क्या है?
Post Office PPF स्कीम एक सरकारी बचत योजना है, जिसमे आप हर महीने छोटी-छोटी बचत लंबी अवधि के लिए कर सकते है।
PPF में सालाना कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना का निवेश कर सकते है।
Post Office PPF स्कीम की ब्याज दर क्या है?
इस स्कीम में फिहलाल 7.1 फीसदी की ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।







