Post Office SSCS Scheme : आजकल हर व्यक्ति को निवेश के लिए एक बेहतर रिटर्न देने वाली स्कीम की तलाश रहती है। अगर आप भी एक वरिष्ठ नागरिक है और आप ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे है जिसमे आपको हर महीने ब्याज मिलता रहे तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Scheme ) सबसे बेस्ट और आदर्श विकल्प होगी। ये स्कीम उन लोगो के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो अपने रिटायरमेंट के बाद हर महीने ब्याज से कमाई करना चाहता है।
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Scheme ) एक बचत योजना है जो रिटायरमेंट लेने वाले लोगो के लिए एक उचित विकल्प है। इस स्कीम में कोई भी वरिष्ठ नागरिक निवेश कर के हर महीने ब्याज से कमाई कर सकता है।
ये SCSS स्कीम सरकार द्वारा समर्थित है इसलिए इसमें निवेश करना एकदम सुरक्षित माना जाता है। ये स्कीम सिर्फ वरिष्ठ नागरिको के लिए शुरू की गई है जिसकी उम्र 60 साल से अधिक है वो इस स्कीम में निवेश कर सकता है।
इस लेख के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
Post Office SSCS Scheme – Overview
| योजना का नाम | Post Office SSCS Scheme |
| लेख का नाम | हर महीने छोटी-छोटी बचत को बना देती बड़ी रकम, देखे डिटेल्स |
| ब्याज दर | 8.2 फीसदी |
| कौन निवेश कर सकता है? | 60 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति |
| अवधि | 5 साल |
| कर लाभ | इस स्कीम में इनकम टैक्स में छूठ दी जाती है |
| न्यूनतम एवं अधिकतम जमा राशि | न्यूनतम – 1000 रुपये अधिकतम निवेश – 30 लाख |
| जोखिम प्रोफ़ाइल | कम जोखिम |
| आवेदन प्रक्रिया | www.indiapost.gov.in |
Post Office SSCS Scheme क्या है
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Scheme ) एक सरकारी बचत योजना है जिसे सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिको के लिए शुरू की गई है। इस स्कीम में देश का कोई भी वरिष्ठ नागरिक निवेश कर सकता है। ये स्कीम 5 साल की अवधि के लिए होती है जिसकी अवधि को आप मैच्योरिटी के बाद 5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते है। इस स्कीम में आपको अन्य फायदे का लाभ भी दिया जाता है।
पोस्ट ऑफिस SCSS स्कीम में मिलने वाली ब्याज दर
अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Scheme ) में निवेश करने की सोच रहे है तो आपको बता दे की इस स्कीम में वर्तमान समय में 8.2 फीसदी की ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है, जो अन्य बैंको की एफडी के मुकाबले काफी अधिक ब्याज दर है।
ये SCSS स्कीम वरिष्ठ नागरिको के लिए बहुत ही फायदेमंद और अधिक ब्याज दर का लाभ देने वाली बचत योजना है। इस स्कीम में आपको एक बार में ही निवेश करना होता है।
Post Office SSCS Scheme में कितना करना होगा न्यूनतम निवेश
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Scheme ) में निवेश करने की बात करे तो आपको बता दे की इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है और अधिकतम निवेश 30 लाख रुपये तक का कर सकते है। इस SCSS स्कीम में आपको अपना पैसा 5 साल की अवधि के लिए एकबार में ही निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको हर महीने आपकी रकम पर ब्याज मिलना शुरू हो जाता है।
पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम में कौन कर सकता निवेश
अगर आप भी एक वरिष्ठ नागरिक है और आप अपनी जमा पूंजी को सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Scheme ) में निवेश कर के उससे हर महीने ब्याज कमाना चाहते है तो आपके लिए ये बहुत ही शानदार ऑप्शन है।
इस SCSS स्कीम में कोई भी वरिष्ठ नागरिक जिसकी उम्र 60 साल से अधिक है वो निवेश कर सकता है। इस स्कीम में आप सिंगल खाता खुलवा कर भी निवेश कर सकते है और पति-पत्नी के साथ मिल कर जॉइंट खाता खुलवा कर भी निवेश कर सकते है।
Post Office SSCS Scheme जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- उम्र का प्रमाण (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन ऑर्डर, सेवा निवृत्ति प्रमाण पत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक (ब्याज ट्रांसफर के लिए)
Post Office SSCS खाता कैसे खोले
- पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Scheme ) में खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।

- फिर आपको वहाँ से एससीएसएस खाते के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म को भरना होगा और उसमे जरुरी दस्तावेज को अटैच कर देना होगा।
- फिर आपको अपनी जमा करने वाली रकम को पोस्ट ऑफिस में जाकर अपने फॉर्म के साथ जमा करना होगा।
- बस आपका एससीएसएस खाता खुल जाएगा।
निष्कर्ष
अगर आप 60 साल या उससे ज़्यादा उम्र के हैं और ऐसी स्कीम की तलाश में हैं जो आपके पैसे को सुरक्षित रखे, अच्छा ब्याज़ दिलाए और समय-समय पर आय उत्पन्न करे, तो आपके लिए पोस्ट ऑफ़िस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम सबसे अच्छा ऑप्शन है। इस स्कीम को सरकारी गारंटी, उच्च ब्याज़ दर और नियमित आय इसे रिटायरमेंट लोगों के लिए एक बहुत ही विश्वसनीय योजना बनाती है।
इस आर्टिकल मे दी गई सभी जानकारी को लेकर अपने विचार व सुझाव अवश्य साझा करें ताकि आपके लिए इसी प्रकार के आर्टिकल को पेश किया जा सकें, एवं इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे जिससे कि वे लोग भी इस लेख का लाभ ले पायें।
Important Link
FAQ
पोस्ट ऑफिस SCSS स्कीम क्या है?
यह स्कीम एक सरकारी बचत योजना है जो 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगो के लिए डिज़ाइन की गई है।
Post Office SCSS स्कीम में कौन कर सकता निवेश?
इस स्कीम में सिर्फ 60 साल की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक ही निवेश कर सकते है और यदि कोई सरकारी कर्मचारी है तो उसकी उम्र 50 से 55 साल की उम्र होना चाहिए।
SCSS में ब्याज दर कितनी है?
इस स्कीम में मिलने वाली ब्याज दर 8.2 फीसदी की है।







